Pandit Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर बाबा ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, मुख्यमंत्री निवास में शाल-श्रीफल भेंट कर सीएम ने किया अभिनंदन
| Pandit Dhirendra Krishna Shastri: बागेश्वर बाबा ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात, मुख्यमंत्री निवास में शाल-श्रीफल भेंट कर सीएम ने किया अभिनंदन
By : Rohit Banchhor
Pandit Dhirendra Krishna Shastri: रायपुर । सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात की। मुख्यमंत्री निवास में पहुंचे कथावाचक का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। इस दौरान मुलाकात की तस्वीरें मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। मुख्यमंत्री ने पोस्ट कर लिखा है कि..
Pandit Dhirendra Krishna Shastri: आज निवास में सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज के शुभागमन पर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। परमपूज्य बागेश्वर धाम सरकार का शाल-श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर स्वामी राजीव लोचन जी महाराज का भी सानिध्य प्राप्त हुआ। अंजनीपुत्र भगवान हनुमान की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।