Pahalgam Terrorist Attack :नहीं रहे रायपुर के बिजनेसमैन दिनेश मिरानिया, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम...

गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Update: 2025-04-22 10:59 GMT

Pahalgam Terrorist Attack : रायपुर/पहलगाम। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को गहरे सदमे में डुबो दिया। इस हमले में रायपुर के समता कॉलोनी निवासी कारोबारी दिनेश मिरानिया की गोली लगने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

Pahalgam Terrorist Attack : बता दें कि दिनेश मिरानिया अपनी पत्नी नेहा मिरानिया और दो बच्चों, शौर्य और लक्षिता के साथ पहलगाम के बैसरन घाटी में छुट्टियाँ मनाने गए थे। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे आतंकियों ने घुड़सवारी कर रहे पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में दिनेश को गोली लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत जीएमसी अनंतनाग अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Read More : Pahalgam Attack : पहलगाम में रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया को आतंकियों ने मारी गोली, हालत गंभीर, पत्नी और 2 बच्चों के साथ गए थे घूमने, सीएम साय बोले...हेल्थ अपडेट ले रही सरकार

Tags:    

Similar News