फकरे आलम/बैलाडीला - किरंदुल: प्राकृतिक आपदा  अर्थात किरंदुल  में हो रही लागातार तेज बारिश  से खदान , पहाड़  के लौह चूर्ण के बहाव से किरंदुल  के वार्ड क्रमांक 3   4  एवं अन्य आस पास क्षेत्र के आवासीय नगरपरिवार बहुत  ही बूरी तरह से प्रभावित हुए  जिससे संबंधित प्रभावितों  का मकान , कपड़ा, बर्तन, गाड़ी , घरेलू अन्य उपयोगी सामाग्री नुकसान हुआ।

 इस  प्राकृतिक आपदा पर मेटल माईंस वर्कर्स यूनियन इंटक किरंदुल के द्वारा नगर परिवार  के  प्रभावित  संबंधित अति - जरूरतमंदों  को कंबल, छाता, चावल ,दाल‌ आदि उपयोगी सामग्री  सहयोग की  एवं मानव सेवा की दृष्टि  से आज दिनांक 24-7-2024 को सुबह 11 बजे से इंटक परिवार  किरंदुल के पदाधिकारियों द्वारा  वितरण किया जा रहा है ।
Tags: