Non-veg ban in Ram Temple Area: राम मंदिर और आसपास के क्षेत्र में नॉनवेज पर पूर्ण प्रतिबंध, ऑनलाइन डिलीवरी भी बैन

Non-veg ban in Ram Temple Area

By :  Vpb
Update: 2026-01-09 16:03 GMT

Non-veg ban in Ram Temple Area: अयोध्या: अयोध्या प्रशासन ने राम मंदिर और पंचकोसी परिक्रमा मार्ग की परिधि में मांसाहारी भोजन की बिक्री पर सख्ती बरतते हुए पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह रोक अब केवल होटल, ढाबे और दुकानों तक सीमित नहीं है, बल्कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स पर भी लागू होगी। प्रशासन ने सभी होटल संचालक, गेस्ट हाउस, होम-स्टे और डिलीवरी कंपनियों को इस आदेश से अवगत करा दिया है तथा उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की है।

Non-veg ban in Ram Temple Area: सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद्र सिंह ने बताया कि राम मंदिर व आसपास के क्षेत्रों में पहले से नॉनवेज बिक्री प्रतिबंधित थी, लेकिन कुछ प्रतिष्ठान इसका उल्लंघन कर पर्यटकों को ऑनलाइन ऑर्डर से मांसाहारी भोजन उपलब्ध करा रहे थे। शिकायतों के बाद यह फैसला लिया गया। अब पूरे क्षेत्र में ऑनलाइन नॉनवेज डिलीवरी पूरी तरह वर्जित होगी। प्रशासन नियमित निगरानी सुनिश्चित करेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News