Top
Begin typing your search above and press enter to search.

आजम खां की गाजियाबाद कोर्ट में पेशी, 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे गए

जेल से निकलते ही ईडी ने किया गिरफ्तार

आजम खां की गाजियाबाद कोर्ट में पेशी, 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजे गए
X

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गाजियाबाद की विशेष अदालत में पेश किया गया। उनकी पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान समर्थकों और स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुट गई।

जेल से निकलते ही ईडी ने किया गिरफ्तार

दरअसल, आजम खां को शनिवार को रामपुर जेल से रिहाई मिली थी। हालांकि, जेल से बाहर आते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है।

वित्तीय लेनदेन को लेकर होगी पूछताछ

ईडी की टीम रविवार को आजम खां को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए अदालत लेकर पहुंची। एजेंसी ने उनसे पूछताछ के लिए कस्टडी रिमांड की मांग की। ईडी ट्रस्ट और जौहर विश्वविद्यालय से जुड़े वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है।

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

अदालत ने सुनवाई के बाद आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर में काफी हलचल रही। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire