फकरे आलम/बैलाडीला किरंदुल: किरन्दुल में आज सुबह से ही भारी बारिश का कहर जारी रहा। बंगाली केम्प, मलप्पा कैम्प, तालाब पारा बस्तीयों घरों में बारिश का पानी घुस जाने से जन जीवन प्रभावित हुआ। मौके पर  एनएमडीसी किरंदुल कॉम्प्लेक्स के अधिकारियों तुरंत पहुंच कर राहत और बचाव कार्य पूर्ण तत्परता से शुरू किया। परियोजना के करीब 200 मजदूर गाद मिट्टी की सफाई कर रहे थे। 


अधिकारी राहत और बचाव कार्य मे लगातार लगकर 200-250 लोगो  को सुरक्षित स्थान यानि मंगल भवन,  किरंदुल कॉम्प्लेक्स पर ले जाकर उनके खाने और रहने की उत्तम व्यवस्था की। SDRF की टीम भी राहत और बचाव कार्य में लगी हुई थी।  मुख्य  महाप्रबंधक तथा परियोजना प्रमुख, किरंदुल कॉम्प्लेक्स श्री संजीव साही, सर्वश्री  आर. राजाकुमार, महाप्रबंधक (उत्पादन), उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी के माधव, टी रामनाथ,उप महाप्रबंधक, सिविल पूर्ण राहत और बचाव कार्य का मुआयना कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। विदित हो कि  परियोजना की स्थापना से लेकर अब तक इतनी बारिश किरंदुल में पहले नही हुई। 



सुबह से राहत और बचाव कार्यो में  किरंदुल कॉम्प्लेक्स के कार्मिक, सिविल आदि विभागों के कर्मियों और  SDRF के जवानों ने लगातार हो रही बारिश में जी तोड़ मेहनत कर के इस  प्राकृतिक आपदा में युद्ध स्तर पर पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाई है| ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवारो के प्रति पूर्ण सहानुभूति रखते हुए किरंदुल कॉम्प्लेक्स प्रबंधन ने राहत कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सभी को अनंत धन्यवाद दिए।किरन्दुल में आज सुबह से ही भारी बारिश का कहर जारी रहा। बंगाली केम्प, मलप्पा कैम्प, तालाब पारा बस्तीयों घरों में बारिश का पानी घुस जाने से जन जीवन प्रभावित हुआ। 



मौके पर  एनएमडीसी किरंदुल कॉम्प्लेक्स के अधिकारियों तुरंत पहुंच कर राहत और बचाव कार्य पूर्ण तत्परता से शुरू किया। परियोजना के करीब 200 मजदूर गाद मिट्टी की सफाई कर रहे थे। अधिकारी राहत और बचाव कार्य मे लगातार लगकर 200-250 लोगो  को सुरक्षित स्थान यानि मंगल भवन,  किरंदुल कॉम्प्लेक्स पर ले जाकर उनके खाने और रहने की उत्तम व्यवस्था की। SDRF की टीम भी राहत और बचाव कार्य में लगी हुई थी।  



मुख्य  महाप्रबंधक तथा परियोजना प्रमुख, किरंदुल कॉम्प्लेक्स श्री संजीव साही, सर्वश्री  आर. राजाकुमार, महाप्रबंधक (उत्पादन), उप महाप्रबंधक (कार्मिक) बी के माधव, टी रामनाथ,उप महाप्रबंधक, सिविल पूर्ण राहत और बचाव कार्य का मुआयना कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। विदित हो कि  परियोजना की स्थापना से लेकर अब तक इतनी बारिश किरंदुल में पहले नही हुई। 



सुबह से राहत और बचाव कार्यो में  किरंदुल कॉम्प्लेक्स के कार्मिक, सिविल आदि विभागों के कर्मियों और  SDRF के जवानों ने लगातार हो रही बारिश में जी तोड़ मेहनत कर के इस  प्राकृतिक आपदा में युद्ध स्तर पर पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाई है| ऐसे कठिन समय में पीड़ित परिवारो के प्रति पूर्ण सहानुभूति रखते हुए किरंदुल कॉम्प्लेक्स प्रबंधन ने राहत कार्य में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए सभी को अनंत धन्यवाद दिए।
Tags: