Naxalite Surrender : 32 लाख के इनामी हार्डकोर नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर छोड़ा हिंसा का रास्ता
इनकी मेहनत और सरकार की पुनर्वास योजनाओं ने नक्सलियों को हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया।
Naxalite Surrender : सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। सुकमा जिले में पीएलजीए बटालियन नंबर एक से जुड़े 7 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें एक नक्सली दंपति भी शामिल है। इन नक्सलियों पर सरकार ने कुल 32 लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। यह नक्सली छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति और “नियद नेला नोर” योजना से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ने के लिए तैयार हुए।
Naxalite Surrender : आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 2 पुरुष और 1 महिला नक्सली पर 8-8 लाख रुपए, जबकि 1 महिला और 3 पुरुष नक्सलियों पर 2-2 लाख रुपए का इनाम था। इस सफलता में नक्सल सेल सुकमा टीम, दोरनापाल थाना और सीआरपीएफ की 131 व 241 वाहिनी की अहम भूमिका रही। इनकी मेहनत और सरकार की पुनर्वास योजनाओं ने नक्सलियों को हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया।
Naxalite Surrender : आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि सरकार की योजनाओं और पुनर्वास नीति ने उन्हें नया जीवन जीने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि अब वे हिंसा से दूर रहकर समाज की मुख्यधारा में शामिल होना चाहते हैं।