Naxalite surrender: तेलंगाना-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्टेट कमेटी के दो शीर्ष माओवादी लीडर सहित 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
| फिलहाल पुलिस की तरफ से आधिकारिक पुष्टि बाकी है।
By : Rohit Banchhor
Naxalite surrender: रायपुर/वारंगल। तेलंगाना राज्य की स्टेट कमेटी के दो शीर्ष नेताओं समेत कुल आठ नक्सलियों ने वारंगल पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा होने की संभावना है। फिलहाल पुलिस की तरफ से आधिकारिक पुष्टि बाकी है।
आत्मसमर्पण करने वालों में सबसे प्रमुख नाम कोय्यादी संबय्या उर्फ़ आज़ाद है, जो बीकेएसआर डिवीज़न कमेटी के सचिव है। इसके अलावा अब्बास नारायण उर्फ़ रमेश, तकनीकी टीम के प्रभारी, ने भी आत्मसमर्पण किया। रमेश लंबे समय से रामागुंडम इलाके में सक्रिय था।