Naxalite Surrender : हिंसा का रास्ता छोड़ 11 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 40 लाख के थे इनामी...

जो नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Update: 2025-03-07 03:30 GMT

Naxalite Surrender : नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई से उनकी कमर टूटती जा रही है। इसी कड़ी में नारायणपुर जिले में 11 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन नक्सलियों पर कुल 40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सुरक्षा बलों के दबाव और नक्सल विरोधी अभियानों के चलते यह नक्सली मुख्यधारा में लौट आए हैं।

Naxalite Surrender : हालांकि, दूसरी ओर कुछ नक्सली अभी भी सुरक्षा बलों से बदला लेने की फिराक में हैं। वे घात लगाकर हमले करने और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगा रहे हैं। इसी बीच, नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी की चपेट में दो ग्रामीण आ गए। इस घटना में एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल ग्रामीण को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Naxalite Surrender : सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों को और तेज कर दिया है। इसके साथ ही, नक्सल प्रभावित इलाकों में ग्रामीणों की सुरक्षा और उन्हें नक्सलियों के प्रभाव से मुक्त कराने के लिए विशेष कदम उठाए जा रहे हैं। सुरक्षा बलों का कहना है कि जो नक्सली हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटना चाहते हैं, उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

Tags:    

Similar News