Naxalite surrender : बीजापुर में 10 खूंखार नक्सलियों का आत्मसमर्पण, 4 पर था 6 लाख का इनाम...

बीजापुर में चल रहे विकास कार्यों और बेहतर सुविधाओं से वे प्रभावित हुए हैं और हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज का हिस्सा बनना चाहते हैं।

Update: 2025-01-31 11:33 GMT

Naxalite surrender : बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 10 खूंखार नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वाले 4 नक्सलियों पर कुल 6 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इन माओवादियों ने सरकार की 'नियद नेल्लानार योजना' से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने बताया कि सरकार द्वारा बस्तर और बीजापुर में चल रहे विकास कार्यों और बेहतर सुविधाओं से वे प्रभावित हुए हैं और हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज का हिस्सा बनना चाहते हैं।

Naxalite surrender : सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने खुलासा किया कि अब नक्सली संगठन में अंदरूनी विवाद और गुटबाजी बढ़ गई है, जिससे उनमें असंतोष फैल गया। साथ ही, उन्होंने लगातार हिंसा और पुलिस ऑपरेशन से तंग आकर आत्मसमर्पण करने का फैसला लिया। सरेंडर करने वाले नक्सली AOB डिवीजन के पार्टी सदस्य, सीएनएम अध्यक्ष, डीएकेएमएस अध्यक्ष, पीएलजीए सदस्य, जनताना सरकार के पदाधिकारी, कुटीर शाखा और कृषि शाखा अध्यक्ष सहित कई बड़े पदों पर रह चुके हैं।

Naxalite surrender : सरकार ने सभी आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को तत्काल 25,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। साथ ही, हर महीने 10,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। नक्सलियों के पुनर्वास के लिए स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग, मकान और जमीन जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

Naxalite surrender : सरेंडर करने वाले इन 10 नक्सलियों पर थे इनाम-

1.अर्जुन मड़कम – नियमगिरी एरिया कमेटी का सदस्य, 2 लाख का इनाम
2. हड़मा ताती उर्फ मोरली – पालगुड़ा में आरपीसी जनताना सरकार का उपाध्यक्ष, 1 लाख का इनाम
3. हुंगा माड़वी उर्फ पेद्दा – कुम्मोड़तोंग में डीएकेएमएस अध्यक्ष, 1 लाख का इनाम
4. भीमा माड़वी उर्फ नंदू भीमा – एर्रापल्ली आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, 1 लाख का इनाम
5. नंदा मड़काम उर्फ कायर नंदा – आरपीसी जनताना सरकार अध्यक्ष, 1 लाख का इनाम
6. भीमा हेमला उर्फ मासा – पामेड़ एरिया कमेटी के एलजीएस सदस्य
7. भीमा मड़काम उर्फ मिन्ना – एर्रापल्ली आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
8. जोगा हेमला उर्फ बक्कू जोगा – पालागुड़ा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य
9. हड़मा रव्वा उर्फ गोमा बिट्टो – एर्रापल्ली आरपीसी सीएनएम सदस्य
10. दुला माड़वी उर्फ बोडडा – पालागुड़ा आरपीसी जनताना सरकार सदस्य

Tags:    

Similar News