Naxalite encounter: माड़ में दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी, 14 सौ जवान मोर्चे पर डटे, रूक-रूक कर फायरिंग जारी
| Naxalite encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित माड़ के जंगल में पिछले 32 घंटे से मुठभेड़ जारी है। रात करीब 3 बजे दुबारा नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद से दोनों तरफ
By : Pradeep Sharma
कांकेर। Naxalite encounter: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित माड़ के जंगल में पिछले 32 घंटे से मुठभेड़ जारी है। रात करीब 3 बजे दुबारा नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद से दोनों तरफ से रूक-रूक कर फायरिंग जारी है। बता दें इसी जगह शनिवार को ही 5 नक्सलियों के शव और ऑटोमैटिक रायफल सहित कई हथियार बरामद किए गए हैं। जवान नक्सलियों को घेरने के लिए रातभर जंगल में ही रूके थे।
Naxalite encounter: मिली जानकारी के अनुसार, इलाके में नक्सलियों का बड़ा लीडर मौजूद है। यही कारण है कि, जवान लंबे समय से जंगल में जमे हुए हैं। नक्सली लगातार फायरिंग कर जवानों को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं इससे स्पष्ट होता है कि, वे अपने बड़े लीडर को सुरक्षित जंगल से बाहर निकालने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
Naxalite encounter: जंगल में डटे हैं 1400 जवान
Naxalite encounter: बता दें कि, 1400 जवान जंगल में डटे हुए हैं। एसपी आई के एलिसेला ने बताया कि, जवान अभी भी मोर्चे पर डटे हुए हैं। बेहद अंदरूनी इलाका होने के कारण जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है लेकिन कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि, मारे गए नक्सलियों के शव लेकर टुकड़ी देर शाम या रात तक बाहर निकल सकती है।