Naxalite Encounter: नारायणपुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़: 4 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद
By : Vpb
Naxalite Encounter: नारायणपुर: जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 4 नक्सली मारे गए हैं, जबकि एक जवान शहीद हो गया है। यह मुठभेड़ अबूझमाड़ के घने जंगलों में कल देर रात से जारी थी। सुरक्षाबलों द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में चार जिलों की पुलिस टीम शामिल थी।
Naxalite Encounter: मिली जानकारी के अनुसार, अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ चल रही इस मुठभेड़ में दोनों पक्षों के बीच रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को कड़ी टक्कर दी और इस मुठभेड़ में चार नक्सलियों को मार गिराया। इस दौरान एक जवान भी शहीद हो गया। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से एक AK-47, एसएलआर और 315 बोर की बंदूकें भी बरामद की हैं।