Naxal Encounter: दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, सर्चिंग अभियान जारी
By : Dev Verma
Naxal Encounter: बीजापुर। एक बार फिर नक्सलियों के साथ सुरक्षा बल की मुठभेड़ जारी है। आज सुबह से दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर पर सीमावर्ती भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सूत्रों के मुताबिक केशकुतुल जंगलों में सुरक्षाबलों की टीम ज्वाइंट ऑपरेशन पर निकली थी। इसके साथ ही सुरक्षाबलों जवानों का सर्चिंग अभियान जारी है।