MP NEWS: भोपाल के बावड़ियां कलां में फूटेगी प्रदेश की सबसे बड़ी मटकी
MP NEWS: भोपाल के बावड़ियां कलां मैं फूटेगी प्रदेश की सबसे बड़ी मटकी
By : Pradeep Sharma
Update: 2024-08-05 03:07 GMT
MP NEWS:भोपाल। शहर के बावड़ियां कलां सलैया-कोलार में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर प्रदेश की सबसे बड़ी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की तैयारी को लेकर सरदार पटेल धार्मिक महोत्सव समिति के पदाधिकारी ने बैठक की। समिति के संरक्षक एवं एमआईसी सदस्य रविंद्र यती ने बताया कि समिति के तत्वावधान में इस बार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर प्रदेश की सबसे बड़ी मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। 24 अगस्त, शनिवार को यह आयोजन होगा।
MP NEWS: इसमें देश के नामी कलाकारों द्वारा अपनी भव्य प्रस्तुति दी जाएगी। मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले टीमों द्वारा मटकी फोड़ के इस आयोजन में शामिल होंगे। आयोजन की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। बताया जा रहा है कि उपनगर की यह संस्था लगातार धार्मिक आयोजन कर रही है। इसके पहले इस संस्था के तत्वावधान में कन्हैया मित्तल की विशाल भजन संध्या का आयोजन भी कराया गया था। इसके अलावा सामाजिक कार्य जैसे पौधरोपण, सरकारी स्कूल की छात्राओं को किताबें और गणवेश प्रदान करने सहित कई काम संस्था कर रही है। मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर भी काम जारी है।