सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपियों को माकड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले दो आरोपियों को माकड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार
By : Anushka Singh
Update: 2024-07-29 05:05 GMT
रोशन सेन /माकड़ी: पार्थी के लिखित रिपोर्ट पर थाना माकड़ी में अपराध क्रमांक 40/ 2024 धारा 420,467,468,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया प्रकरण में विवेचना दौरान पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार एवं अति० पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांडे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोंडागांव रूपेश कुमार के मार्गदर्शन में थाना माकड़ी से टीम गठित कर दिनांक 28.7.2024 को आरोपी इंद्र कुमार ध्रुव जनपद पंचायत में पदस्थ करारोपण अधिकारी से पूछताछ करने पर वह अपने सहयोगी गजेंद्र राठौर एवं नेहा जैन के साथ मिलकर योजना बनाकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर सील लगाकर अवैध तरीके से शासन से स्वीकृत करने पाया गया उनके पास से ₹10,000 नगद घटना में प्रयुक्त मोबाइल, सील व सीपीयू को जप्त किया गया आरोपी इंद्र कुमार ध्रुव एवं आरोपी गजेंद्र सिंह राठौर पिता साधु सिंह राठौड़ उम्र 40 वर्ष निवासी शामपुर थाना कोतवाली कोंडागांव ,जिला कोंडागांव के विरुद्ध घटना कार्य करने का सच पाए जाने से दिनांक 28.7.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड हेतु न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील पटेल प्र०आर० शांति ध्रुव, आरक्षक गजानन यादव ,मनेश मंडावी का कार्य सराहनीय रहा।