Mahakaal Darshan : महाकाल के दर्शन मात्र से व्यक्ति की समस्त समस्याएं हो जाती है दूर, देखें वीडियो...
महाकाल को प्रतिदिन ठंडे जल से स्नान कराया जाता है
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-20 09:32 GMT
Mahakaal Darshan 21-10-2024 : मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर भगवान शिव के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों में से एक है, जिसका पुराणों, महाभारत, और महाकवि कालिदास की रचनाओं में सुंदर वर्णन मिलता है। इस मंदिर की भव्यता और महाकालेश्वर महादेव के दक्षिणमुखी स्वरूप के कारण यह स्थान अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि महाकाल के दर्शन मात्र से व्यक्ति की समस्त समस्याएं दूर हो जाती हैं।
Mahakaal Darshan : महाकाल को प्रतिदिन ठंडे जल से स्नान कराया जाता है, जिसके बाद पंचामृत से उनका अभिषेक होता है। स्नान के पश्चात उनका भव्य श्रृंगार किया जाता है, जिसमें फूल, भस्म और माला अर्पित की जाती है। शिव के इस अलौकिक स्वरूप का श्रृंगार मन को मोहने वाला होता है। उन्हें विशेष रूप से रुद्राक्ष से बनी माला अर्पित की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भस्म आरती के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं, जिससे भक्तों को अद्वितीय अनुभूति होती है।
आप भी करें बाबा के लाइव दर्शन-
Video Credit – Darshan (दर्शन)