रायपुर। Mahadev Satta App Scam: महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। महादेव सट्टा एप की अलग-अलग वेबसाइट के प्रमोटर, पैनल संचालक और प्रमोटरों के सहयोगी हरिशंकर टिबरेवाल की 388 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई की है।

Mahadev Satta App Scam: अटैच की गई संपत्ति में हरिशंकर टिबरेवाल की मॉरीशस की कंपनी तानो इन्वेस्टमेंट ऑपर्चुनिटीज फंड की चल संपत्ति भी शामिल है। इसे एफपीआई और एफडीआई के माध्यम से टिबरेवाल ने रकम निवेश किया था। ईडी ने टिबरेवाल से संबंधित छत्तीसगढ़, मुंबई और मध्य प्रदेश में स्थित अचल संपत्तियों को भी अटैच किया है।

Mahadev Satta App Scam: महादेव सट्टा मामले में ईडी ने अब तक सट्टा संचालित करने वाले प्रमोटरों की दो हजार 295 करोड़ 61 लाख रुपए की संपत्ति जब्त या फ्रीज की है। इसमें 19 करोड़ 36 लाख रुपए की नकदी, 16 करोड़ 68 रुपए का सामान और बैंक बैलेंस, प्रतिभूतियों समेत कुल 1 हजार 729 करोड़ 17 लाख रुपए की चल संपत्ति भी शामिल है।

Tags: