Loharidih arson case: रेंगाखार थाना प्रभारी सहित पूरे 23 स्टाफ लाइन अटैच, एसआई और महिला आरक्षक निलंबित
बता दें कि कबीरधाम जिले के लोहारडीह गांव में हुए आगजनी हत्याकांड के मामले में कुल 69 ग्रामीणों की गिरफ्तारी की गई थी।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-09-20 09:32 GMT
रायपुर। Loharidih arson case: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह आगजनी मामले में रेंगाखार थाना प्रभारी सहित पूरे 23 स्टाफ लाइन अटैच,एक एसआई व एक महिला आरक्षक को निलंबित किया गया है। इसी महिला आरक्षक ने ही एसपी अभिषेक पल्लव के सामने निहत्थी युवती की पिटाई की थी। अब पूरे मामले की नई पुलिस टीम जांच करेगी। बता दें कि इस मामले में पहले जिले के एएसपी आईपीएस विकास कुमार को निलंबित किया गया था।
Loharidih arson case: बता दें कि कबीरधाम जिले के लोहारडीह गांव में हुए आगजनी हत्याकांड के मामले में कुल 69 ग्रामीणों की गिरफ्तारी की गई थी। इस घटना से संबंधित एक आरोपी प्रशांत साहू की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रशांत की मौत के बाद पूरे इलाके में सियासत और तनाव बढ़ गया है। परिजनों और अन्य ग्रामीणों का पुलिस पर आरोप है कि प्रशांत की पुलिस द्वारा बर्बरता से पिटाई की गई, जिससे उसकी मौत हुई।
Loharidih arson case:इस घटना के बाद कांग्रेस पार्टी के नेताओं के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। मृतक प्रशांत साहू के परिजनों ने न्याय की मांग की और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। साथ ही उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग भी की। इसी मामले में शनिवार 21 सितंबर को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।