Line Attached : बलौदाबाजार। जिले में पुलिस विभाग ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने गिधपुरी थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) रमेश कुमार मिश्रा को एक महत्वपूर्ण प्रकरण की विवेचना में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

Line Attached : बता दें कि 9 मई 2025 को एसपी भावना गुप्ता के गिधपुरी थाना के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान हुआ। निरीक्षण में एक संवेदनशील प्रकरण की समीक्षा के समय एएसआई रमेश मिश्रा द्वारा विवेचना में गंभीर खामियां पाई गईं। जब उनसे इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एएसआई मिश्रा को गिधपुरी थाना से हटाकर रक्षित केंद्र, बलौदाबाजार में स्थानांतरित कर दिया।

Line Attached : उनका स्थानांतरण आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। एसपी भावना गुप्ता ने इस कार्रवाई के जरिए स्पष्ट संदेश दिया है कि कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग जनता की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, और इसमें किसी भी स्तर पर कोताही स्वीकार्य नहीं है।

Tags: