Karva Chauth 2024 : करवा चौथ पूजा में किस धातु से बने करवा का हो उपयोग? जानिए महत्व और फायदे
हर धातु का अपना अलग महत्व है, और करवा चौथ के दिन इन धातुओं से बने करवे का इस्तेमाल करके महिलाएं अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाने की कामना करती हैं।
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-10-15 05:26 GMT
Karva Chauth 2024 : डेस्क न्यूज। करवा चौथ का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए निर्जला व्रत करती हैं। इस वर्ष करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। इस खास दिन पर पूजा के दौरान करवा का उपयोग अनिवार्य होता है, और करवे की धातु का विशेष महत्व होता है। जानते हैं, किन धातुओं से बने करवे पूजा के लिए सबसे शुभ माने जाते हैं:
Karva Chauth 2024 : चांदी का करवा
चांदी को चंद्रमा की धातु माना जाता है, जो मन को शांति और समृद्धि प्रदान करती है। चांदी के करवे का इस्तेमाल करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इसके साथ ही यह पतिव्रता धर्म का प्रतीक भी माना जाता है, जिससे महिलाओं को अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए चंद्रमा को अर्घ्य देना शुभ माना गया है।
Karva Chauth 2024 : तांबे का करवा
तांबा शुद्धता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। तांबे के करवे का उपयोग दांपत्य जीवन में सुख-शांति लाने के लिए किया जाता है। इस धातु का उपयोग करवा चौथ की पूजा में करने से रिश्तों में मजबूती और समृद्धि आती है।
Karva Chauth 2024 : पीतल का करवा
पीतल धार्मिक अनुष्ठानों में इस्तेमाल होने वाली एक पवित्र धातु मानी जाती है। पीतल के करवे में जल भरकर चंद्रमा को अर्घ्य देने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह बर्तन शुद्धता और संतुलन का प्रतीक है, जिससे जीवन में शांति और स्थिरता आती है।
Karva Chauth 2024 : हर धातु का अपना अलग महत्व है, और करवा चौथ के दिन इन धातुओं से बने करवे का इस्तेमाल करके महिलाएं अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाने की कामना करती हैं।