सौरभ थवाईत/जांजगीर चांपा: बम्हनीडीह ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत परसापाली च मे पंचायत के शासकीय भूमि पर गांव के श्रीराम कर्ष पिता जगदीश कर्ष के द्वारा अवैध अतिक्रमण कर खेत बना दिया। इसके विरुद्ध किसानों ने पंचायत में सरपंच से शिकायत किया सरपंच एवं पंचायत ने आपत्ति करते हुए नोटिस जारी किया था लेकिन अभी तक अतिक्रमण कारी करने वाले का हौसला काफी बुलंद दिख रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह भूमि ग्राम परसापाली च का बड़ा शासकीय भूमि क्षेत्र है जो मवेशियों के लिए चारागाह और किसानों के खेत में पानी निकासी के लिए बड़ा क्षेत्र है। 


अगर इसी प्रकार गांव के व्यक्तियों द्वारा शासकीय भूमि पर अतिक्रमण किया जाएगा तों आने वाले दिनों में शासकीय भवन निर्माण सार्वजनिक कार्यों के लिए भूमि नहीं बचेगी श्रीराम कर्ष जैसे और कई लोग हैं जो कब्जा जमा कर बैठे हुए हैं , सरपंच मनिता केवट ने बताया कि अभी श्रीराम कर्ष के उपर नोटिस जारी किया गया है बाकी और अवैध कब्जाधारियो के उपर नोटिस भेजा जाएगा इस संबंध में तहसीलदार महोदय को ज्ञापन सौंपा गया है अतिक्रमणकारी के ऊपर कठोर कार्यवाही कि जाएगी।

हाल ऐसा है गांव का एक दुसरे को देखकर अन्य व्यक्ति भी अवैध कब्जा करने के फिराक में हैं ना इन व्यक्तियों को पंचायत का कोई डर है और ना ही शासन प्रशासन का कोई डर, इन सब का मनोबल गांव के ही राजनेता लोग बढ़ाते हैं अगर कोई व्यक्ति गलती करता है तो पंचायत प्रतिनिधियो को  तुरंत कार्रवाई करना चाहिए
Tags: