Jammu and Kashmir: उरी में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 2 आतंकियों की मौत
19 जून को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, उस एनकाउंटर में भी 2 आतंकी मारे गए थे। मारे गए आतंकियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है
By : Pradeep Sharma
Update: 2024-06-22 01:29 GMT
श्रीनगर। Jammu and Kashmir: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी के गोहलान इलाके में LOC के घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आंतकियों को मार गिराया है। इलाके में आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ अभी जारी है।
Jammu and Kashmir: बता दें कि इस एनकाउंटर से तीन दिन पहले यानी 19 जून को उत्तरी कश्मीर के सोपोर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी, उस एनकाउंटर में भी 2 आतंकी मारे गए थे। मारे गए आतंकियों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
Jammu and Kashmir: आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने रविवार रात जिले के अरागाम इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। इससे पहले 9 जून को जम्मू कश्मीर के रियासी में आतंकियों ने तीर्थयात्रियों की बस पर हमला किया था। बस पर हमले करने वाले आतंकी पहाड़ी इलाके में छुपे हुए थे।