Indira Kala Sangeet University: प्रो. लवली शर्मा बनीं इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ की कुलपति, जानें उनके बारे में
By : Vpb
Update: 2025-04-09 07:25 GMT
Indira Kala Sangeet University: रायपुर: राज्यपाल व कुलाधिपति रमेन डेका ने प्रोफेसर डॉ. लवली शर्मा को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ का कुलपति नियुक्त किया है। वर्तमान में डॉ. शर्मा उत्तर प्रदेश के दयालबाग शैक्षणिक संस्थान, आगरा में प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।
Indira Kala Sangeet University: कार्यकाल और शर्तें
डॉ. शर्मा का कार्यकाल, उनकी उपलब्धियां और सेवा शर्तें विश्वविद्यालय अधिनियम व परिनियम के प्रावधानों के अनुसार होंगी। उनकी नियुक्ति इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय अधिनियम 1956 (संशोधन 2021) की धारा 12(1) के तहत दी गई शक्तियों के आधार पर की गई है।