मित्तल कॉम्प्लेक्स में आयकर विभाग का छापा, CRPF की टीम का सुरक्षा घेरा
By : Vpb
मनेन्द्रगढ़: मनेन्द्रगढ़ में आयकर विभाग ने मित्तल कॉम्प्लेक्स में छापा मारा है। अधिकारियों ने स्थानीय व्यवसायी विजय अग्रवाल के मनेन्द्रगढ़ स्थित आवास की भी जांच की। इस दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की टीम भी मौके पर मौजूद थी, और जांच के लिए दो गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। यह छापा पहले जीएसटी टीम द्वारा की गई जांच के बाद डाला गया है। हालांकि, आयकर विभाग की जांच का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इस घटना ने मनेन्द्रगढ़ और आसपास के इलाके में हलचल मचा दी है। इस छापेमारी के बाद मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र के स्थानीय व्यापारियों के बीच चिंता का माहौल पैदा हो गया है।