IED Blast: बीजापुर में नक्सली प्रेशर बम ब्लास्ट से दहशत, ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
| छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम (IED) के फटने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सुरक्षा बल मौके पर पहुंच चुके हैं और इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।
By : Vpb
IED Blast: बीजापुर। नक्सलियों की कायराना हरकत ने एक बार फिर बेकसूर ग्रामीण की जिंदगी खतरे में पड़ गई। बीती शाम मद्देड़ थाना क्षेत्र के सिराकोंटा और दम्पाया के बीच जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आईईडी बम की चपेट में आने से एक ग्रामीण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान विशाल गोटे (32), पिता पेंटैया, ग्राम मोटलागुड़ा, थाना मद्देड़ के रूप में हुई है।
घटना उस समय हुई जब विशाल जंगल में वन उपज (फुटु) एकत्र करने गया था। प्रेशर आईईडी विस्फोट से उसके पैर और चेहरे पर गहरी चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मद्देड़ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर और फिर मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।