IAS Transfer : बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के हुए तबादले, रवि मित्तल बने जनसंपर्क आयुक्त, देखें लिस्ट...
| छत्तीसगढ़ सरकार ने आज बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं,
By : Rohit Banchhor
IAS Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आज बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिसमें 10 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश के तहत दो जिलों के कलेक्टरों का भी तबादला किया गया है। रवि मित्तल को जनसंपर्क विभाग का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है, जो राज्य सरकार की जनसंपर्क नीतियों और अभियानों की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही, सूरजपुर के कलेक्टर रोहित व्यास को मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है, जिससे इस तबादले को अहम माना जा रहा है।
देखें लिस्ट-