IAS Posting: IAS रेणु पिल्ले को मुख्य सचिव का प्रभार, टोप्पो बनाए गए प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा के लिंक अफसर
By : Pradeep Sharma
IAS Posting: रायपुर। मुख्य सचिव अमिताभ जैन अवकाश पर जा रहे हैं। जैन 14 से 21 जनवरी तक छुट्टी पर रहेंगे। इस दौरान राज्य के मुख्य सचिव का पदभार एसीएस रेणु पिल्ले संभालेंगी। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया है। आईएएस पिल्ले राज्य की प्रभारी मुख्य सचिव रहेंगी, ऐसे में उनका मौजूदा प्रभार उनके पास बना रहेगा।
प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा के लिंक अफसर बनाए गए टोप्पो
सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो को प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा का लिंक अफसर बनाया गया है। टोप्पो को प्रमुख सचिव बोरा के आदिम जातिजाति विकास विभाग, अनुसूचित जातिजाति विकास विभाग और पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक विकास विभाग का लिंक अफसर बनाया गया है।