Home Minister Vijay Sharma: नक्सली कमांडर हिड़मा के गांव पहुंचे गृहमंत्री विजय शर्मा, आज़ादी के बाद पहली बार गांव तक पहुुंची शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली की रोशनी
| Home Minister Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वहां
By : Pradeep Sharma
रायपुर/कोंटा। Home Minister Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वहां ग्रामीणों और जवानों से मुलाकात की। बता दें कि पूवर्ती नक्सली कमांडर हिड़मा का गांव है। देश की आज़ादी के बाद पहली बार ऐसा हुआ है, जब कोई उप मुख्यमंत्री हिड़मा के गाँव पहुंचा है। इससे पहले हिडमा के गांव पूवर्ती तक बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा की सुविधा पहुंचा कर लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है।
Home Minister Vijay Sharma: डिप्टी सीएम विजय शर्मा के पूवर्ती दौरे के दौरान सुकमा कलेक्टर हरिस एस, एसपी किरण चौहान और सीआरपीएफ़ डीआईजी और कमांडेंट शुक्ला मौजूद रहे। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा सोयम दुरवा और उनके परिवार से भी मुलाकात की। बता दें कि नक्सलियों ने बीते सात दिनों के अंदर ही एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या कर दी है। वहीं 14 अगस्त को नक्सलियों ने स्कूल में पढ़ने वाले सोयम की भी निर्मम हत्या कर दी थी।