Haridwar-Dehradun Highway: हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर यात्री बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार

By :  Vpb
Update: 2026-06-06 15:40 GMT

Haridwar-Dehradun Highway: नई दिल्ली: हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। सर्वानंद घाट के पास एक यात्री बस में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा।

समय रहते यात्रियों को निकाला गया

बस में राजस्थान के कोटा से आए करीब 30 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव अभियान चलाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

डीजल लीकेज को माना जा रहा कारण

प्रारंभिक जांच में बस में डीजल लीकेज के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News