Ganesh Chaturthi 2024 : 1200 साल पुराना चिंतामण गणेश मंदिर, फोन पर सुनते हैं भक्तों की मनोकामनाएं, आइए जानें इसकी विशेषता...
ता दें कि चिंतामण गणेश मंदिर की सबसे अनोखी विशेषता यह है कि यहाँ पर भक्त अपनी इच्छाओं और समस्याओं
By : Rohit Banchhor
Update: 2024-09-10 03:08 GMT
Ganesh Chaturthi 2024 : इंदौर। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर इस बार भी इंदौर में उत्साह की लहर है, और विशेषकर जूनी इंदौर में स्थित 1200 साल पुराना चिंतामण गणेश मंदिर भक्तों की आस्था का अनोखा केंद्र बना हुआ है। यह मंदिर अपनी प्राचीनता के साथ-साथ एक अद्भुत परंपरा के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ भगवान गणेश भक्तों की मनोकामनाएं फोन पर सुनते हैं और उन्हें पूरा भी करते हैं।
Ganesh Chaturthi 2024 : बता दें कि चिंतामण गणेश मंदिर की सबसे अनोखी विशेषता यह है कि यहाँ पर भक्त अपनी इच्छाओं और समस्याओं को भगवान गणेश के पास फोन के माध्यम से भेज सकते हैं। यह परंपरा मंदिर की एक सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। जो लोग फोन पर संपर्क नहीं कर सकते, वे अपनी मनोकामनाएं चिट्ठियों के माध्यम से भेजते हैं। भक्तों की मान्यता है कि भगवान गणेश इन संदेशों को सुनते हैं और उनकी इच्छाओं को पूरा करने का प्रयास करते हैं।
Ganesh Chaturthi 2024 : मंदिर को लूटने आया था औरंगज़ेब
मंदिर के मुख्य पुजारी, मनोहर लाल पाठक ने इस मंदिर की ऐतिहासिक महत्ता को साझा करते हुए एक रोचक घटना का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि एक समय मुगल शासक औरंगज़ेब इस मंदिर को लूटने के इरादे से यहाँ आया था। किंतु, जैसे ही औरंगज़ेब ने मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की, जहां बंद ताला अपने आप खुल गया। इसके बावजूद औरंगजेब अंदर नहीं जा सका। इस चमत्कार के कारण औरंगज़ेब को मंदिर के बाहर ही माथा टेककर लौटना पड़ा। इस घटना के बाद से ही मंदिर की सुरक्षा और भक्तों की आस्था का प्रतीक बन गया।
Ganesh Chaturthi 2024 : आस्था का अद्वितीय केंद्र-
चिंतामण गणेश मंदिर न केवल अपनी प्राचीनता के लिए जाना जाता है, बल्कि यहाँ की अनोखी परंपराएं भी इसे खास बनाती हैं। हर साल गणेश चतुर्थी के मौके पर यहाँ भक्तों का हुजूम उमड़ता है, जो भगवान गणेश के प्रति उनकी गहरी आस्था को दर्शाता है। मंदिर की मान्यताएं और चमत्कार इसे गणेश चतुर्थी के दौरान विशेष आकर्षण का केंद्र बना देते हैं।