Food Poisoning: तरबूज और मैगी खाने के बाद एक ही परिवार के 9 लोग बीमार, जिला अस्पताल में भर्ती
Food Poisoning: गोरखपुर में तरबूज और मैगी खाने के बाद एक ही परिवार के 9 लोग बीमार पड़ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Food Poisoning: गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में तरबूज और मैगी खाने के बाद एक ही परिवार के 9 लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। सभी को उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
Food Poisoning: 70 साल के बुजुर्ग से लेकर 8 साल की बच्ची तक शामिल
जानकारी के मुताबिक, परिवार के लोगों ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे पहले तरबूज खाया था। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद सभी ने मैगी खाई। इसके कुछ देर बाद परिवार के सदस्यों को उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत शुरू हो गई। बीमारों में 70 वर्षीय बुजुर्ग से लेकर 8 साल की बच्ची तक शामिल हैं।
Food Poisoning : स्वाद बना सज़ा, गुपचुप खाते ही बिगड़ी 25 लोगों की तबीयत, गांव में मचा हड़कंप
Food Poisoning: परिजनों ने सभी को पहले गांव के पास स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें गोरखपुर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।पीड़ित बच्ची ने बताया कि तरबूज और मैगी खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे तेज बुखार व ठंड लगने लगी।
Food Poisoning: हालांकि डॉक्टरों की निगरानी में अब उसकी हालत सामान्य है। जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीके सुमन ने बताया कि सभी मरीजों का इलाज जारी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि लोगों की तबीयत तरबूज खाने से बिगड़ी या मैगी से फूड प्वाइजनिंग हुई।