Food Poisoning : स्वाद बना सज़ा, गुपचुप खाते ही बिगड़ी 25 लोगों की तबीयत, गांव में मचा हड़कंप

सभी मरीजों को परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

Update: 2026-05-11 08:18 GMT

Food Poisoning : सारंगढ़-बिलाईगढ़। सड़क किनारे मिलने वाला चटपटा गुपचुप इस बार लोगों के लिए मुसीबत बन गया। जिले के रेड़ा गांव में एक ठेले से गुपचुप खाने के बाद करीब 25 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सभी मरीजों को परिजन तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि बीमार पड़ने वालों में बड़ी संख्या महिलाओं की है, वहीं 3 बच्चे भी इसकी चपेट में आए हैं। कुछ मरीजों की हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें रायगढ़ रेफर किया गया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सभी ने एक ही ठेले से गुपचुप खाया था।

जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. दीपक जायसवाल के मुताबिक मरीजों में फूड पॉइजनिंग के लक्षण पाए गए हैं। फिलहाल सभी की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। लोगों ने खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब गुपचुप के सैंपल की जांच की तैयारी में जुट गया है।

Tags:    

Similar News