फ्लोरा मैक्स मामला: आदिवासी महिलाओं से ठगी, कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अजजा आयोग ने रिपोर्ट मांगी
| Flora Max case: कोरबा जिले की 4 लाख आदिवासी महिलाओं से फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा ठगी की पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत को
By : Pradeep Sharma
रायपुर। Flora Max case: कोरबा जिले की 4 लाख आदिवासी महिलाओं से फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा ठगी की पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर की शिकायत को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संज्ञान में लिया है। आयोग ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर फ्लोरा मैक्स फर्जी कंपनी के खिलाफ शिकायत जांच कर 15 दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
Flora Max case: पूर्व गृहमंत्री ने आजीविका मिशन से जुड़ी स्व-सहायता समूह की 4 लाख आदिवासी महिलाओं के साथ फ्लोरा मैक्स कंपनी द्वारा ठगी का आरोप लगाया था। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने शिकायत को पंजीबद्ध कर मुख्य सचिव से उक्त शिकायत पर कार्रवाई कर रिपोर्ट मांगी है।