फ्लोरा मैक्स केस: मंत्री की घेराबंदी करने वाली महिलाओं पर एफआईआर, फाइनेंस कंपनी के 5 दफ्तर भी सील
By : Vpb
Update: 2025-01-14 23:56 GMT
Flora Max case: कोरबा। आदिवासी कल्याण मंत्री रामविचार नेताम और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन का घेराव करने और चक्काजाम करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाने में फ्लोरा मैक्स कंपनी की ठगी से परेशान महिलाओं के खिलाफ बिना अनुमति चक्काजाम करने और लोक सेवकों के कार्य में बाधा डालने के आरोप में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।
Flora Max case: एएसपी यूवीएस चौहान ने बताया कि महिलाओं की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस ने एंबुलेंस चालक की रिपोर्ट के आधार पर भी एफआईआर दर्ज की है। रिपोर्ट में बताया गया है कि तानसेन चौक के पास महिलाओं ने एंबुलेंस का रास्ता रोक दिया था, जिससे मरीज की जान को खतरा हो सकता था। दर्ज एफआईआर में किसी भी महिला को नामजद आरोपी नहीं बनाया गया है।