रावघाट आयरन माइंस के पास चलती हाईवा में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
By : Vpb
नारायणपुर: जिले में रावघाट आयरन माइंस के पास एक चलती हाईवा मालवाहक गाड़ी में भीषण आग लग गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना तेलसी मोड़ के पास हुई, जहां दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।