Naxalites Encounter: बालाघाट। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सीमा से बड़ी खबर सामने आ रही है। बालाघाट जिले लांजी थाना अंतर्गत झुलनापाठ के जंगल में शनिवार सुबह माओवादियों और सुरक्षा जवानों के बीच मुठभेड़ की खबर है। इस दौरान कई नक्सलियों के मारे जानें की सूचना है। पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने मुठभेड़ की घटना की पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक मिश्रा ने माओवादियों के मारे जाने की बात से इनकार किया है, लेकिन ये स्पष्ट किया है कि जंगल में मुठभेड़ हुई है। जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है।

Naxalites Encounter: वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बैहर) आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि मुठभेड़ शनिवार सुबह लगभग नौ बजे शुरू हुई थी। लगभग तीन घंटे के बाद मुठभेड़ रुक गई। जवान इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे है। इस मुठभेड़ में माओवादियों के मारे जानें की पुष्टि नहीं हुई है।


Ministry of Home Affairs on Naxalism
Chhattisgarh Police - Anti-Naxal Operations

Tags: