चुनाव बिग ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में आज से लागू होगी आचार संहिता, राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा बड़ा ऐलान
| छत्तीसगढ़
By : Pradeep Sharma
CG Election 2025: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आज बड़ा अपडेट आया है।
राज्य निर्वाचन आयोग ने आज दोपहर तीन बजे के बाद प्रदेश में आचार संहिता लागू करने का ऐलान किया है।
राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा आज अपराह्न तीन बजे कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें चुनाव कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
जैसे ही यह घोषणा की जाएगी, तीन बजे से राज्य के सभी निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी।
इस ऐलान के बाद राज्य में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आ सकती है।
आचार संहिता लागू होते ही चुनावी मैदान में पार्टियां और उम्मीदवार अपनी रणनीतियों में बदलाव कर सकते हैं।