Earthquake in Bageshwar: देहरादून: रविवार सुबह बागेश्वर जिले में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार यह भूकंप सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र कपकोट तहसील के कर्मी गांव के पास जमीन के लगभग 10 किलोमीटर भीतर स्थित था।

Earthquake in Bageshwar: झटके बेहद मामूली होने के कारण आम जनजीवन पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। अधिकांश लोगों को तो इसका एहसास भी नहीं हुआ और कहीं भी घबराहट या अफरा-तफरी जैसी स्थिति देखने को नहीं मिली। जिला मुख्यालय के साथ-साथ गरुड़, कपकोट और कांडा क्षेत्रों में भी हालात पूरी तरह सामान्य रहे।

Earthquake in Bageshwar: टना की जानकारी मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग सतर्क हो गया और संबंधित अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों से संपर्क कर स्थिति का जायजा लिया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि पूरे जिले में कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान, भवनों में दरार या अन्य क्षति की कोई सूचना नहीं मिली है।

Tags: