DMF Scam : ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई, सतपाल सिंह छाबड़ा 6 दिन की पुलिस रिमांड पर

जहां से उसे 25 फरवरी तक 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

Update: 2026-02-19 12:56 GMT

DMF Scam : रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित DMF (जिला खनिज न्यास) घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ACB-EOW ने आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने 19 फरवरी को आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 25 फरवरी तक 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

कृषि अनुदान कार्यों में गड़बड़ी के आरोप-

जांच में सामने आया है कि DMF फंड से संचालित कृषि अनुदान कार्यों में नियमों की अनदेखी कर वित्तीय अनियमितताएं की गईं। आरोप है कि आरोपी ने शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों और व्यापारियों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचा और योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता को दरकिनार किया।

करोड़ों की अवैध कमीशन का आरोप-

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी पर करोड़ों रुपये की अवैध कमीशन नगद और अपने नातेदारों के बैंक खातों के माध्यम से लेने का आरोप है। एजेंसी ने वित्तीय लेन-देन, डिजिटल साक्ष्य और दस्तावेजों की जांच के बाद गिरफ्तारी की कार्रवाई की।

अन्य आरोपियों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी-

ACB-EOW ने संकेत दिए हैं कि मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों और वित्तीय लेन-देन के पहलुओं की भी विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ कर और अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Tags:    

Similar News