बिलासपुर: जिले में मूक-बधिर छात्रा के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा अपने सहपाठी के मारपीट से तंग आकर आश्रम की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. जाँच में मामला सामने आया है और आरोपी के खिलाफ एक्शन लिया। मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है. बता दे, आश्रयदत्त कर्मशाला में कंप्यूटर की पढ़ाई कर रही छात्रा कुमारी पल्लवी 12 दिसंबर को आश्रम की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी

घटना के बाद छात्रा को सिम्स अस्पताल लेजाया गया था, जहाँ इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। जिसके बाद मामले की जांच करने फोरेंसिक टीम भी पहुंची थी. जानकारी हो कि, आत्महत्या करने वाली छात्रा बोल और सुन्न नहीं सकती थी, उसके साथ सूरजपुर के ग्राम महगई निवासी आकाश रवि ने घटना से पहले मारपीट की थी जिससे छात्रा काफी तंग आ गई थी, पल्ल्वी ने इस बात की जानकारी अपनी बहन को वीडियो कॉल में दी थी। साइन लेंग्वेज एक्सपर्ट ने आरोपी आकाश से पूछताछ की. जिसके बाद आकाश ने अपना जुर्म कुबूल लिया। जिसके बाद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Tags: