Dantewada News : भारी बारिश के चलते एनएमडीसी का डेम टूटा, मची अफरा-तफरी, सड़कों पर बह रहा पानी...
| Dantewada News : दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भारी बारिश के चलते एनएमडीसी (राष्ट्रीय खनिज विकास निगम) का डेम टूट गया है।
By : Rohit Banchhor
Dantewada News : दंतेवाड़ा। जिले के किरंदुल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भारी बारिश के चलते एनएमडीसी (राष्ट्रीय खनिज विकास निगम) का डेम टूट गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक डेम के टूटने से मौके पर बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़कों पर पानी का तेज बहाव सामने आ रही हर चीज को बहा ले जा रहा है। अचानक आई इस बाढ़ से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है।
Dantewada News : मौके पर मौजूद एक शख्स ने पानी के तेज बहाव का वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें आप पानी के विकराल रूप को देख सकते हैं। स्थानीय प्रशासन और राहत दल तुरंत मौके पर पहुंच चुके हैं और स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयास में लगे हैं। एनएमडीसी और जिला प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है और इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है।
Dantewada News : स्थानीय लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने घरों में सुरक्षित रहें और नदी या डेम के पास न जाएं। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।