एनएमडीसी अनु.जा/अनु.जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति, बचेली द्वारा अम्बेडकर भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस
फकरे आलम खान/बैलाडीला - बचेली: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बी०वेकटेश्वलू (अधिशासी निदेशक) बचेली परियोजना थे। विशेष अतिथियों में थाना प्रभारी मघुनाथ धुव दोनों श्रमिक सगंठन प्रमुख एसकेएमएस से जागेश्वर प्रसाद (अध्यक्ष) इंटक एमएमडब्ल्यू आशीष यादव (सचिव ) सर्व आदिवासी समाज जिला दंतेवाड़ा ईकाई महा सचिव धीरज राणा पार्षद बीना साहु निर्मला टिकी एवं विभिन्न समाज प्रमुखों में मुस्लीम समाज साहू समाज उरांव समाज छत्तीसगढ़ क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक मण्डल के प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुवात बाबा साहेब की प्रतिमा में फूलमाला द्वीप मोमबत्ती जला कर किया गया। सर्व प्रथम समिति के समय प्रदीप बघेल द्वारा स्वागत भाषण किया गया। तत्पशचात अजय नृत्य रामूह के बच्यों द्वार एक मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। अतिथियों ने अपने-अपने उद्बोधन में संविधान के विषय में पूरे समिति के सदस्यों के समक्ष अपना वक्तव्य रखा। सांस्कृतिक कार्यक्रम पोटा केबिन के बालिकाओं द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति की गई।
मुश्लिम समाज के फकरे आलम को उनके समाज द्वारा अमूल्य सहयोग के लिए ससम्मान स्मृति चिन्ह एंव कु श्रुति तर्मा पुत्री लिंगूराम तर्मा को उनकी उपलब्धी के लिए भी सम्मान समिति के द्वारा किया गया एवं संविधान दिवस के उपलय में आयोजन किए गए बच्चों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता को पुरूष्कृत अतिथियों द्वारा किया गया। कार्यक्रम की समापन अध्यक्ष गजेन्द्र रात्रे द्वारा सभी गणमान्य का धन्यवाद कर किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सदस्यों का बहुमूल्या योगदान रहा।