CMO Suspended : भिलाई। जिले के कुम्हारी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) नेतराम चन्द्राकर को कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति के कारण निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उप मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के 9 मई को किए गए औचक निरीक्षण के बाद हुई, जिसमें उन्होंने कई खामियां पकड़ी थीं।

CMO Suspended : डिप्टी सीएम साव ने कुम्हारी नगर पालिका कार्यालय का दौरा कर कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान अपूर्ण दस्तावेज, रिकॉर्ड रखरखाव में लापरवाही और कार्यों की सुस्त गति देखकर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ चन्द्राकर को मौके पर ही फटकार लगाई और तत्काल सुधार के निर्देश दिए थे। साव ने विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना और अमृत मिशन के तहत चल रहे कार्यों की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया।

CMO Suspended : इसके अलावा, सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण में देरी ने भी उनकी नाराजगी बढ़ाई। निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारियों की अनुपस्थिति भी सामने आई, जिसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए। सीएमओ नेतराम चन्द्राकर के निलंबन को नगरीय प्रशासन में सुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Tags: