CM Vishnudev Sai: सीएम साय दिल्ली रवाना, देर रात वापसी, कल मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक, कई अहम फैसले
By : Pradeep Sharma
Update: 2024-11-25 05:36 GMT
रायपुर। CM Vishnudev Sai: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय सोमवार दोपहर दिल्ली रवाना हुए। सीएम देर रात रायपुर लौट आएंगे, जिसके बाद सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को दोपहर 12 बजे कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। बताया जा रहा है कि बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी और अहम फैंसले भी लिए जा सकते हैं।
CM Vishnudev Sai: दिल्ली रवाना होने से पहले माना एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम ने कहा कि हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान को लेकर उन्होंने कहा कि, कल हम 75वां संविधान दिवस मनाएंगे। उसमें कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में यह कार्यक्रम होगा। वहां से अंबेडकर चौक तक पदयात्रा निकाली जाएगी।