CM Cabinet Meeting : मुंबई। महाराष्ट्र में आज मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कैबिनेट मीटिंग में बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने गाय को राज्यमाता का दर्जा दे दिया है। यह आदेश महाराष्ट्र की महायुती सरकार ने जारी कर दिया है।

CM Cabinet Meeting : यह फैसला जारी करते हुए कहा गया कि वैदिक काल से भारतीय संस्कृति में देशी गाय की स्थिति, मानव आहार में देशी गाय के दूध की उपयोगिता, आयुर्वेद चिकित्सा, पंचगव्य उपचार पद्धति तथा जैविक कृषि प्रणालियों में देशी गाय के गोबर एवं गोमूत्र के महत्वपूर्ण स्थान को ध्यान में रखते हुए देशी गायों को अब से राज्यमाता गोमाता घोषित करने की मंजूरी दी गई है।
Tags: