Raipur News : रायपुर। राजधानी रायपुर में फैशन और लाइफस्टाइल के शौकीनों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी ‘सूत्रा – द इंडियन फैशन एक्जीबिशन’ की शुरुआत हो गई है। वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर के सामने बेबीलोन इंटरनेशनल में 23 अक्टूबर से शुरू हुई इस प्रदर्शनी में देशभर के डिजाइनर्स और ब्रांड्स के आकर्षक कलेक्शन पेश किए जा रहे हैं।

आयोजकों के मुताबिक, इस बार प्रदर्शनी को दिवाली और करवाचौथ स्पेशल एडिशन के रूप में आयोजित किया गया है। यहां एक ही छत के नीचे पारंपरिक परिधानों, समकालीन फैशन, स्टेटमेंट ज्वेलरी, हस्तनिर्मित कलाकृतियों और अनूठे लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स की विविध रेंज उपलब्ध है। त्योहारों की खरीदारी के साथ-साथ उपहारों के लिए भी लोगों को कई विकल्प मिलेंगे।

प्रदर्शनी का उद्घाटन वन बंधु परिषद महिला समिति की मीडिया प्रभारी कविता राठी ने किया। उद्घाटन समारोह में बरखा अन्दानी, नेहा, पारुल अग्रवाल, कनिष्का, ऋतु, रेशमा निहिचलानी, आशा फटनानी, धैर्य, पूर्णाशा कोशिर, पूजा शिल्पकार, सविता गुप्ता, ऋतु वर्मा, वर्षा जैन, दक्षा अग्रवाल, डॉली, मनीषा, डॉ. संध्या साहू, शुभांगी आप्टे और आँचल अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Tags: