Prakash Kaur Hora passes away : छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव गुरुचरण सिंह होरा की माता प्रकाश कौर होरा का निधन, 4 दिसंबर को निकलेगी अंतिम यात्रा
By : Dev Verma
रायपुर। रायपुर के प्रतिष्ठत परिवार और छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के महासचिव सरदार गुरुचरण सिंह होरा की माता प्रकाश कौर होरा जी का बुधवार 03 दिसंबर 2025 को रायपुर में निधन हो गया।
स्वर्गीय प्रकाश कौर होरा जी की अंतिम यात्रा 04 दिसंबर 2025 (गुरुवार) को दोपहर 12:00 बजे उनके निवास स्थान सी-39, 40, 41, सेक्टर 4, होरा चौक, देवेंद्र नगर, रायपुर से प्रारंभ होकर देवेंद्र नगर मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।
वे सरदार दिलेर सिंह, सरदार गुरुचरण सिंह और सरदार प्रीतपाल सिंह होरा की माता और सरदार तरणजीत सिंह होरा, सरदार कमलजीत सिंह होरा और सरदार सरबजीत सिंह होरा की दादी थीं। उनके जाने से पूरे परिवार सहित समाज में शोक की लहर है।