CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बना नया चक्रवात, छत्तीसगढ़ में तेज बारिश का अनुमान
| CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस चक्रवात के एक-दो दिन में कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की
By : Pradeep Sharma
रायपुर। CG Weather Update: बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस चक्रवात के एक-दो दिन में कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। इसके प्रभाव से सोमवार से वर्षा होने का सिलसिला तेज हो सकता है।
CG Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। मानसून द्रोणिका वर्तमान में राजस्थान, उत्तर प्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड एवं ओडिशा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना गया है।