CG Weather Update: छत्तीसगढ़ तेलंगाना हाईवे पर लगा जाम, बस्तर में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर, पोलावरम बांध में बढ़ता जा रहा है वाटर लेबल
| CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा जिलों के कई गांव बाढ़ के कारण ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय से कट गए हैं।
By : Pradeep Sharma
जगदलपुर। CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में पिछले 3 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा जिलों के कई गांव बाढ़ के कारण ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय से कट गए हैं। सुकमा जिले को कोंटा और पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश, तेलंगाना से जोड़ने वाली नेशनल हाईवे 30 में एर्राबोर पुलिया में बारिश का पानी आ चुका है, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ तेलंगाना हाईवे पर लंबा जाम
बाढ़ का पानी सड़क पर आ जाने से पड़ोसी राज्य आंध्रप्रदेश, तेलंगाना से जोड़ने वाली नेशनल हाईवे 30 के एर्राबोर पुलिया के दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। बाढ़ की स्थिति की देखते हुए बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया है।