CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन चलेगी लू, बिलासपुर सबसे गर्म, रायपुर में 43 डिग्री तापमान

CG Weather Update: रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में आज गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

Update: 2026-05-20 05:45 GMT

CG Weather Update: रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है। वहीं दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में आज गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

CG Weather Update: मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि बीते 24 घंटों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया।

CG Weather Update:छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का हाल,रायपुर का अधिकतम तापमान

CG Weather Update: प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बिलासपुर में 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 25.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

CG Weather Update: राजधानी रायपुर में पिछले 20 घंटे में 43 डिग्री तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

Tags:    

Similar News